(Churu, Churu)
पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी का असर आज भरतपुर में भी देखने को मिला.. इसके साथ ही बर्फबारी की वजह से भरतपुर में रात से ही कोहरे की चादर छाने लग गई... घने कोहरे के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है... और वाहन चालकों को अपने वाहनों की लाइट जलाकर धीमी गति से वाहनों को चलाना पड़ रहा है और सर्दी के सितम का सामना करना पड़ रहा है.... भरतपुर का तापमान आज सीजन का सबसे कम ढाई डिग्री रहा जिससे ठंड और गलन के कारण लोगों की कंपकपी छूट गई और लोग ठन्ड से बचने के लिये अलाव का सहारा लेते देखे गए.. वही चाय की दुकानों पर चाय की चुस्कियां लेकर ठंड को दूर करने के प्रयास में लगे रहे.. साथ ही मौसम विभाग का कहना है कि आगामी दिनों में ठंड , गलन के साथ कोहरा और बढ सकता है प्रदेश में बादल छंटने के साथ ही पारा गिरने से सर्दी का प्रकोप बढ़ गया है। जयपुर सहित प्रदेश के अधिकांश इलाकों में सुबह छाये घने कोहरे से वाहनों की रफ्तार थम गई थीं वहीं करीब एक दर्जन से अधिक रेलगाडियां एक घंटे से 12 घंटे तक बिलम्ब से चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार पाली जिले के एरनपुरा 1.8 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश के मैदानी इलाकों में सबसे ठण्डा स्थान रहा, जबकि प्रदेश के एक मात्र पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू में गत तीन दिन से पारा एक डिग्री बना हुआ है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।