सीएमएचओ से अभद्रता से प्रदेशभर में रोष
(Digod, Kota) कोटा के बीजेपी विधायक प्रहलाद गुंजल की ओर से सीएमएचओ को धमकाने का ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है... विधायक के व्यवहार को लेकर प्रदेश भर के डॉक्टरों ने 2 घंटे कार्य बहिष्कार रखा.... शहर के सवाई मानसिंह अस्पताल के डॉक्टर्स ने भी सीएमएचओ के साथ किए गए बर्ताव को लेकर एसएमएस अस्पताल के कार्य बहिष्कार कर मुख्यद्वार पर नारेबाजी की.... इसके साथ ही अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से कार्रवाई की मांग की है.... वहीं डॉक्टर्स ने आंदोलन की आगामी रणनीति बनाने के लिए मीटिंग बुलाई है...इधर कोटा के चिकित्साकर्मी भी 12 बजे तक कार्यबहिष्कार पर रहे । इस दौरान आउटडोर में मरीज ईलाज के लिए इधर उधर भटकते नजर आए । इस दौरान गंभीर मरीजों को इमरजेंसी में देखा गया । कोटा शहर के विधायक प्रहलाद गुंजल ने सीएमएचओ के साथ की गई गाली गलौच के विरोध में आज पूरे प्रदेश के सेवारत चिकित्सक दो घंटे के कार्य बहिष्कार पर है... जिसका असर झुंझुनूं में भी देखने को मिला... जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल बीडीके के सामने चिकित्सकों ने प्रहलाद गुंजल के खिलाफ प्रदर्शन किया.... इसके बाद सीएम के नाम एडीएम सुरेंद्र माहेश्वरी को ज्ञापन सौंपा गया... जिसमें गुंजल पर तुरंत कार्रवाई नहीं किए जाने पर आंदोलन को तेज करने की धमकी दी गई है... उधर, चिकित्सकों के दो घंटे के कार्य बहिष्कार के कारण मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा....

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।