संथाल में बीजेपी का खाता नहीं खुलने देंगे: हेमंत सोरेन
(JHARKHAND, India) सोरेन ने आज एक विशेष साक्षात्कार में यह कहा कि संथाल क्षेत्र झामुमो का गढ़ रहा है तथा यह और मजबूती से उनकी पार्टी का गढ़ बन गया है। उन्होंने कहा कि पूरे झारखंड में आदिवासी और झारखंड के मूलवासी झामुमो के साथ एकजुट हैं और भाजपा के खिलाफ एक सशक्त विकल्प देने के कारण इन चुनावों में यह ध्रुवीकरण और तेजी से हुआ है जिसका सीधा लाभ उनकी पार्टी को हो रहा है। सोरेन ने दावा किया कि झारखंड के जनमानस में झारखंड मुक्ति मोर्चा रचा बसा है जबकि अन्य दलों को अपनी जमीन राज्य में तलाशनी पड़ रही है। मुख्यमंत्री ने सवाल किया कि जब भाजपा झारखंड में अपने लिये एक मुख्यमंत्री का उम्मीदवार नहीं चुन सकी तो वह राज्य की जनता को क्या देगी? उन्होंने भाजपा की अंदरूनी लड़ाई की ओर संकेत करते हुए कहा कि आज यदि वहां मुख्यमंत्री पद के लिए किसी नेता का नाम ले लिया जाये तो शेष नेता विद्रोह कर देंगे। सोरेन ने कांग्रेस से चुनाव पूर्व गठबंधन के बारे में पूछे गये एक सवाल के जवाब में कहा कि झामुमो ने अपनी ओर से गठबंधन धर्म का पूरी तरह निर्वाह किया लेकिन यदि कांग्रेस स्वयं भाजपा को मजबूत करना चाहती है तो हम क्या कर सकते हैं?

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।