(Buhana, Jhunjhunun)
झुंझुनूं में आज बेटी बचाओ कार्यक्रम के तहत इतिहास रचा गया। जब एक साथ हजारों लोगों ने बेटी बचाने की शपथ ली। अभियान के तहत एक से डेढ़ लाख लोगों को शपथ दिलाने का लक्ष्य रखा गया और जिले में एफएम के जरिए भी लोगों को शपथ दिलाई गई। मुख्य कार्यक्रम शहर के स्वर्ण जयंती स्टेडियम में हुआ। जहां कार्यक्रम की ब्रांड एंबेसेडर दीया कुमारी और चिकित्सा मंत्री राजेंद्र राठौड़ भी मौजूद रहे। भारत में पहली बार ऐसा हुआ कि करीब बीस हजार लोगों ने एक जगह इकठ्ठा होकर बेटी बचाने की शपथ ली हो।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।