(Buhana, Jhunjhunun)
पीसीसी के पूर्व चीफ डॉ. चंद्रभान आज झुंझुनूं जिले के दौरे पर रहे. इस दौरान उन्होंने सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की... चंद्रभान तीन दिन तक झुंझुनूं में रहेंगे और पंचायत चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं से बैठक करेंगे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए चंद्रभान ने प्रदेश के कई मुद्दों पर कांग्रेस का पक्ष रखा... उन्होंने प्रहलाद गुंजल के मामले में कहा कि गुंजल का निलंबन कर बीजेपी उनका बचाव कर रही है। गुंजल ने जब सीएम राजे के खिलाफ आग उगली थी तो भी उन्हें एक बार निकाला गया और फिर अवरवादिता करते हुए फिर से वापिस ले लिया गया साथ ही उन्होंने गुंजल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है... वहीं उन्होंने पेट्रोल व डीजल में राज्य सरकार द्वारा लगाए गए वैट को लेकर बीजेपी पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया... चद्रभान ने कहा कि चुनाव घोषणा पत्र में बीजेपी ने पेट्रोल डीजल पर वैट कम करने का वादा किया था और अब वैट बढ़ाया जा रहा है। जो गलत हैं। इस मौके पर उन्होंने पंचायतीराज चुनाव में शैक्षिक योग्यता को अनिवार्य करने पर भी सवाल उठाए और कहा कि चोरी छिपे सरकार यह काम कर रही है जो गलत है....
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।