इधर नागौर जिले में आज विहिप की ओर से कुचामन सिटी बंद कराया गया है। आपको बता दे की किसी युवक ने सोशल मीडिया पर भगवान की तस्वीर के साथ अश्लील छेडछाड़ कर पोस्ट की। जिसकों लेकर आज कुचामन सिटी में बंद बुलाया गया है। इस मामले को लेकर दो दिन पहले कुचामन थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस उपाधिक्षक विमल नेहरा को हिंदू देवताओं को अपमानित करने के आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए ज्ञापन देकर 48 घंटे का अल्टीमेटम भी दिया गया था। 48 धण्टे बीत जाने के बाद विश्व हिन्दु परिषद के नेतृत्व में विभिन्न हिन्दु संगठनों ने आज कुचामन बंद करवाया है। कुचामन बंद के दौरान मुस्लिम समुदाय का भी सहयोग देखने को मिला। वही सुरक्षा को लेकर बाजारों में चप्पे चप्पे पर पुलिस जाब्ता भी तैनात है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।