झारखंड में कल खुलेगा किस्मत का पिटारा,,,,,
(Buhana, Jhunjhunun) झारखंड विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजे से भाजपा उत्साहित है। एग्जिट पोल में भाजपा के नेतृत्व में सरकार बनती हुई दिखायी दे रही है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस, झामुमो समेत कई राजनीतिक दल एग्जिट पोल के नतीजों को सिरे से खारिज कर रहे है । इनका कहना है कि मतगणना के बाद सारी स्थिति स्पष्ट हो जायेगी । भाजपा के वरिष्ठ नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने एग्जिट पोल पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि राज्य की जनता ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विश्वास जताया है। वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत ने कहा कि एग्जिट पोल कभी भी पूरी तरह से सटीक नहीं होता है। दिल्ली के चुनाव में एग्जिट पोल पूरी तरह से फेल हो गया था । इधर झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि एग्जिट पोल में भी झामुमो को बड़ी पार्टी की रूप में दिखाया जा रहा है। वोट प्रतिशत में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी दिखायी जा रही है. पिछले चुनाव में कुछ चैनलों ने एग्जिट पोल में झामुमो को छह सीट दिखा रहे थे. लेकिन पार्टी को हकीकत में 18 सीटें मिली. इस बार 10 सीट दिखायी जा रही है. झारखंड विधानसभा चुनाव के बाद सभी की नजरें 23 दिसंबर को आने वाले परिणाम पर टिकी है। जनता हो या प्रत्याशी। सभी आकलन करने में लगे है कि प्रदेश में अगली सरकार किसकी बनेगी। विभिन्न कंपनियों के नाम से कराए गए सर्वे और एक्जिट पोल को चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी झुठलाने में लगे हैं। आईए जानते हैं क्या कुछ कहा चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों ने........

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।