झारखंड में मुख्‍यमंत्री के लिए बीजेपी के तीन नाम सामने आए, पीएम मोदी करेंगे आखिरी फैसला
(JHARKHAND, India) इस बीच, झारखंड में मुख्‍यमंत्री उम्‍मीदवार के तौर पर बीजेपी के तीन नाम सामने आए हैं। ये तीन नाम हैं-सरयू राय, सीपी सिंह और रघुवर दास। बीजेपी के सूत्रों के अनुसार, बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक में बुधवार को मुख्‍यमंत्री पद के उम्‍मीदवारों के नामों को लेकर चर्चा होगी। बोर्ड के सदस्‍य आज बैठक करेंगे और मुख्‍यमंत्री पद के उम्‍मीदवार का चयन करेंगे। बताया जा रहा है कि सीएम के नाम पर आखिरी फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इससे पहले, केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता धर्मेंद्र प्रधान ने झारखंड में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। प्रधान ने मंगलवार को एक न्‍यूज एजेंसी से कहा था कि पाटी की संसदीय बोर्ड और विधायक बुधवार को यह तय करेंगे कि झारखंड में सरकार का नेतृत्‍व कौन नेता करेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।