(DELHI, India)
मौसम विभाग के मुताबिक, न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है। पालम वेधशाला में बुधवार सुबह आठ बज कर 30 मिनट तक दृश्यता का स्तर घटकर शून्य पर आ गया था जबकि सफदरगंज वेधशाला में दृश्यता का स्तर 150 मीटर रिकार्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिकों ने अनुमान व्यक्त किया कि आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने की संभावना है। विभाग के एक अधिकारी ने बताया ‘आज आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने की संभावना है।’ अधिकारी ने बताया कि सुबह आठ बज कर 30 मिनट तक 97 प्रतिशत आर्द्रता दर्ज की गयी। घने कोहरे के कारण रांची, भुवनेश्वर, गुवाहाटी और कोलकाता से आने वाली राजधानी एक्सप्रेस सहित उत्तर की ओर आने वाली अधिकतर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है। उत्तर रेलवे के अधिकारी के मुताबिक, कोहरे के कारण राजधानी के अलावा सीमांचल एक्सप्रेस, महानंदा एक्सप्रेस, पुरूषोत्तम एक्सप्रेस सहित लगभग 70 ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ा है। गुरुवार का न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।