अरुणाचल कैबिनेट का विस्तार, तीन नए मंत्री शामिल किए गए
(ARUNACHALPRADESH, India) मंत्री परिषद् में शामिल किए गए मंत्रियों, राजेश टाचो, वांगलिन लोवांगडॉन्ग और थंगवंग वानघम को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जरनल (सेवानिवृत) निर्भय शर्मा ने राजभवन में आयोजित सादे समारोह में शपथ दिलाई। टाचो पूर्व में शहरी विकास और आवास मंत्री रह चुके हैं, जबकि लोवांगडॉन्ग राज्य विधानसभा के अध्यक्ष के तौर पर सेवा दे चुके हैं, वहीं वानघम संसदीय सचिव थे। बाद में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए तुकी ने पुल को कैबिनेट से हटाने की वजहों पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। ताजा विस्तार से मंत्री परिषद् में सदस्यों की संख्या मुख्यमंत्री सहित 12 हो गई है। राज्य में 60 सदस्यीय विधानसभा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।