राजस्थान में मंत्रियों को मिले धमकी भरे ईमेल
(India)
राजस्थान में एक बार फिर आतंकी हमले का साया है। आतंकी संगठन इण्डियन मुजाहिदीन की ओर से गृहमंत्री सहित दस केबिनेट और छह राज्य मंत्रियों को सरकारी ई-मेल आईडी पर धमकी भरे ई मेल मिले हैं। ईमेल में लिखा है कि 26 जनवरी को धमाके करेंगे, रोक सको तो रोक लो। लिओनाजर्दा नाम के आईएम आतंकी के अकाउंट की जानकारी एटीएस को दी है। ये मेल मंत्रियों को 22 दिसंबर को शाम 5.54 बजे मिले। हालांकि इसकी पुष्टी नहीं हुई है कि ये ई मेल किसने भेजे है लेकिन सुरक्षा एजेसिंया सर्तक है। डीजीपी ओमेन्द्र भारद्वाज ने कहा कि ई-मेल की विश्वसनियता परखी जा रही है। मंत्रियों को मिले ईमेल का मजमून इस प्रकार है -----हम इण्डियन मुजाहिदीन हैं। आप लोग सावधान रहें। हम आपको बिग बैंग सरप्राइज देने वाले हैं। आप समझ सकते हैं हमारा मकसद क्या है। आप जो कर सकते हो कर लो। खुली चेतावनी देते हैं, राजस्थान में कई बम धमाके करेंगे। रोक सकते हो तो रोक लो। हमारे एक्शन की तारीख 26 जनवरी तय है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।