(Bundi, Bundi)
यूरिया खाद की मांग को लेकर कापरेन कस्बे में किसान का विरोध प्रदर्शन जारी है । किसानों ने अपनी मांगो को लेकर शुगर मील चोराहे पर विरोध प्रदर्शन किया वहीं कोटा लालसोट मेघा हाइवे पर जाम लगा दिया । इससे पहले किसानों ने गुरूवार को भी खाद की कमी को लेकर विरोध जाहिर किया था। इधर रावतसर में गुरूवार को खाद वितरण के समय अनाजमंडी में खाद लेने पहुंचे किसानांे ने खाद वितरण में हो रही धांधली के विरोध में करीब एक घण्टा तक हाइवे जाम कर दिया, जिसे पुलिस और प्रशासन द्वारा हटवाया गया। किसानों के अनुसार कुछ प्रभावसालियांे को घर बैठे ही खाद उपलब्ध करवाई जा रही है। वहीं कमी के चलते खाद की कालाबाजारी चल रही है। पुलिस अधिकारियांे और लोगों द्वारा एक खाद का भरा एक ट्रक छुपाकर रखा गया पकड़ा। जिसमंे करीब 160 कटे पकड़े गए। लोगांे के अनुसार कुछ फर्म खाद की कालाबाजारी कर रहे हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।