पिछले 10 सालों में सेना की अनदेखी की गयी: खंडूरी
(Pauri, Garhwal) यहां राज्य पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में खंडूरी ने इस संबंध में पूछे गये एक सवाल के जबाव में कहा कि पिछले 10 सालों में संप्रग सरकार के कार्यकाल में भारतीय सेना की अनदेखी की गयी। रक्षा मामलों की संसद की स्थायी समिति के अध्यक्ष खंडूरी ने कहा कि इस दौरान बढ़ती मंहगाई के हिसाब से सेना का बजट घटता गया और संसाधनों की भी भारी कमी हो गयी। पूर्व सैनिक अधिकारी खंडूरी ने कहा, ‘जरूरी सामान की भी खरीद नहीं की गयी। जवानों को बूट नहीं मिले, वाटर-प्रूफ जैकेटें नहीं खरीदी गयीं। कई छोटी-छोटी परेशानियां हो गयीं।’ उन्होंने हालांकि, इस बारे में ज्यादा कुछ कहने से इंकार करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ने सेना की मजबूती के संबंध में कई निर्णय लिये हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।