(Asind, Bhilwara)
नेशनल बास्केटबॉल टूर्नामेंट का पहला मैच आज सुबह भीलवाड़ा के नगर परिषद् स्थित बीएस राणावत स्टेडियम में हुआ। शहर के दोनों स्टेडियम में आज 24 मैचो का आयोजन किया जायेगा।टूर्नामेंट में देशभर की 53 टीमे हिस्सा ले रही है । आज सुबह बीएस राणावत स्टेडियम में पहला मैच पुरूष वर्ग हिमाचलप्रदेश-उत्तरप्रदेश और महिला वर्ग पश्चिम बंगाल-गोवा के बीच हुआ। वहीं सुखाड़िया स्टेडियम में महिला वर्ग मे केरल-आंध्रप्रदेश और पुरूष वर्ग में इंडियन रेल्वे - छत्तीसगढ़ की टीमों के बीच मैच हुआ। इनके साथ ही तमिलनाडु-उत्तरप्रदेश, केरल-कर्नाटक, राजस्थान-सर्विसेत और महिला वर्ग में छत्तीसगढ-महाराष्ट्र, तमिलनाडू-उत्तराखंड, राजस्थान-तेलंगाना, इंडियन रेलवे-देहली के बीच मैच होंगें।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।