निर्वाचन आयोग से स्वीकृति मिलने के बाद आज आएगा थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा परिणाम
(Rajasthan, India) पंचायतीराज विभाग ने 446 दिन बाद तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा-2013 का परिणाम आज जारी किया जा रहा है । पंचायतीराज मुख्यालय में सभी जिलों के परीक्षा नियंत्रक को तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा 2013 के परिणाम की हार्ड कॉपी और सॉफ्ट कॉपी वितरित की जाएगी। इसके बाद कभी भी जिलावार परिणाम जारी हो सकता है। फिलहाल आरटेट में 60 फीसदी या अधिक अंक वाले अभ्यर्थियों का ही परिणाम जारी होगा। इससे कम अंक वाले अभ्यर्थियों का परिणाम कोर्ट के निर्णय के अधीन रहेगा। बीस हजार पदों के लिए आयोजित यह परीक्षा पिछले साल 11 अक्टूबर को आयोजित हुई थी। परीक्षा में 5.32 लाख अभ्यर्थियों ने भाग्य आजमाया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।