(Fatehpur, Sikar)
प्रदेश में कडाके की ठंड पड रही है । उत्तरी हिस्से में घने कोहरे के कारण राजस्थान में कई रेल गाडियों का आवागमन प्रभावित हो रहा हैं। मौसम विभाग के अनुसार हालांकि चूरू के तापमान में 0.5 डिग्री की मामूली वृद्धि हुई है। इसी तरह राज्य के पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंटआबू में दो, श्रीगंगानगर में 2.8 डिग्री की गिरावट के साथ 2.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री की बढ़ोत्तरी केसाथ 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इधर फतेहपुर में न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। नागौर जिले के परबतसर में ठंडी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। जिससे ठंड बढ़ गई है। वहीं सर्दी से बचने के लिए लोग जगह-जगह अलाव जलाकर तापते नजर आ रहे है। इधर कोहरे से भी आमजन खाासा परेशान है। कोहरे की वजह से वाहन चालको को दिन मे भी लाईट जलाकर गुजरना पड रहा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।