(BIHAR, India)
पूर्व केंद्रीय मंत्री एमपी वीरेंद्र कुमार की अध्यक्षतावाली केरल की पार्टी सोशलिस्ट जनता डेमोक्रेटिक का जदयू अध्यक्ष शरद यादव और बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार की मौजूदगी में जदयू में विलय कर दिया गया । राज्य में सत्तारुढ़ कांग्रेस नीत यूडीएफ में घटक के तौर पर शामिल एसजे डी के विलय को औपचारिकता प्रदान करते हुए शरद यादव और नीतीश कुमार ने भारी भीड़ की मौजूदगी में वीरेंद्र कुमार को जदयू का झंडा सौंपा । मौके पर शरद यादव ने वीरेंद्र कुमार को केरल जदयू का अध्यक्ष घोषित किया. उन्होंने वीरेंद्र कुमार से पड़ोसी राज्यों कर्नाटक और तमिलनाडु में पार्टी को मजबूत करने के प्रयास करने को कहा। इस मौके पर नीतीश ने कहा कि यह ऐतिहासिक क्षण है और राष्ट्रीय स्तर पर समाजवादी एकता की शुरुआत होने जा रही है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।