(JHARKHAND, India)
चुनाव में करारी शिकस्त के बाद कांग्रेस केंद्रीय नेतृत्व ने बड़ा फैसला लेने का मन बना लिया है, सूत्रों के अनुसार झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी भंग की जा सकती है । फिलहाल प्रदेश अध्यक्ष को छोड़कर बाकी पदाधिकारियों को हटाने के संकेत मिल रहे हैं। प्रदेश के बड़े नेताओं पर भी गाज गिरने की संभावना है। चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के विरोध में काम करनेवाले नेताओं की पूरी रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व तक पहुंच चुकी है। प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत ने प्रभारी बीके हरि प्रसाद को चुनाव से संबंधित रिपोर्ट सौंपी है. उन्होंने केंद्र के दूसरे आला नेताओं को भी प्रदेश के हालात की जानकारी दी. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय नेतृत्व को यह भी बताया गया कि कुछ नेताओं ने लोहरदगा में प्रदेश अध्यक्ष को हराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. दूसरे विधानसभा क्षेत्रों के भी प्रत्याशियों से भी इस तरह की शिकायत मिली है, जिसे आलाकमान तक पहुंचाया गया
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।