(Churu, Churu)
चूरू जिले की सरदारशहर तहसील से भागे प्रेमी जोड़े ने भादरा में आकर अपनी जान दे दी। भादरा पुलिस को सूचना मिली की भादरा डूंगराना रोड़ पर डीआर होटल के पास खड़े एक ट्रक में एक महिला और पुरूष की लाश पड़ी है। इस पर सब-इंस्पेक्टर दलीपसिंह मौके पर पहुॅचे तब तक मृतक ओमाराम के परिजन भी मौके पर पहुॅच चुके थे। पुलिस ने ओमाराम के पिता रामूराम निवासी भीवसर तहसील सरदारशहर की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर दोनों का पोस्टमार्टम करवा कर शव उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने बताया कि प्रियंका कोहिना तहसील तारानगर अपने ननिहाल खींवसर में रहती थी, वहीं उसका सम्पर्क ओमाराम से हो गया। प्रियंका की दो साल पहले मंडावा में शादी हुई लेकिन वह कुछ दिनों से अपने ननिहाल में रह रही थी। ओमाराम ट्रक ड्राइवर था और ट्रक की केबिन में चार कीटनाशक दवा की बोतलें थी, जिसमें से एक का इन दोनों ने सेवन किया था। मृतक ओमाराम अविवाहित था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।