(DELHI, India)
सिंह ने आज यहां जारी एक बयान में कहा कि इस फिल्म को फिल्म प्रमाणन बोर्ड द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है जो सूचना प्रसारण मंत्रालय के अधीन एक वैधानिक संस्था है। उन्होंने कहा कि इसके अध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति भारत सरकार द्वारा ही की जाती है। सिंह ने कहा कि फिल्म को लेकर बजरंग दल और अन्य कट्टरपंथी संगठनों द्वारा की जा रही तोडफोड की कार्रवाई उनकी तालीबानी मानसिकता को ही प्रकट करती है जो फिल्मों सहित ‘यंत्र तंत्र सर्वत्र’ वही देखना चाहते हैं, जो उनके चश्में के अनुकूल हो। सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा हुडदंगियों पर कोई कार्रवाई नहीं करना और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का इस विषय पर मूकदर्शक बने रहना यह दर्शाता है कि भाजपा सरकार अभिव्यक्ति की स्वतत्रंता को लेकर गंभीर नहीं है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।