कोटा में जल्द शुरू होगी हवाई सेवा...सांसद ओम बिडला ने दिलाया जनता को भरोसा
(Digod, Kota) कोटा बूंदी से सांसद ओम बिरला कोटा में शहर के लोगों से मिले और उनकी समस्याएं जानी। सांसद बिरला ने पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कहा कि हवाई सेवा शहर की प्रमुख मांग है, जिसके लिये केन्द्र में मुद्दा उठाया है। जल्द ही कोटा में हवाई सेवा शुरू की जाएगी। साथ ही बिरला ने कहा कि केन्द्र सरकार 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों में मेट्रो चलाने के लिए सर्वे कर संभावनाएं भी तलाश रही है। कोटा में आए दिन कोचिंग स्टूडेंट्स से लेकर शहरवासियों को बढ़ते यातायात के कारण दुर्घटनाओं का शिकार होना पड़ता है। ऐसे में कोटा को भी मेट्रो की जरूरत है।


Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।