टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद धोनी की आखिरी सेल्फी, गमगीन हुए रैना
(India) मंगलवार को मैदान छोड़ने से पहले उन्होंने अपनी आखिरी सेल्फी ली। इस सेल्फी में धोनी के साथ उनके करीबी दोस्त और क्रिकेटर सुरेश रैना भी हैं। मेलबर्न का टेस्ट मैच ड्रॉ होने बाद धोनी ने संन्यास लेने की घोषणा कर दी। लेकिन, जैसे ही रैना उनके पास आये, तो दोनों ने ऐतिहासिक क्षणों को अपने कैमरे में कैद कर लिया। रैना ने इस फोटो को को ट्वीट करते हुये लिखा है कि 'आप (धोनी) ने बहादुरी से टीम का नेतृत्व किया और आज जाते समय भी बहादुर दिख रहे हैं।' तस्वीर में कैप्टन कूल धोनी के चेहरे पर हंसी जरूर है लेकिन आंखों में नमी भी छिपाए नहीं छिप रही।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।