(DELHI, India)
इस बारे में संकेत हैं कि पार्टी उम्मीदवारों की प्रथम सूची आज या कल जारी करेगी। शीला के पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करने से इनकार किए जाने की खबरों के बीच कांग्रेस सांसद पीसी चाको ने यहां संवाददाताओं को बताया, ‘पार्टी के लिए शीला एक प्रमुख प्रचारक होंगी। वह एक स्टार प्रचारक के रूप में सक्रिय भूमिका निभाएंगी। पार्टी सूत्रों ने बताया कि उम्मीदवारों की प्रथम सूची गुरुवार को जारी हो सकती है और उसमें पार्टी के सभी आठ मौजूदा विधायकों के अलावा एक दर्जन ऐसे नाम होंगे जो पिछले चुनाव में दूसरे नंबर पर रहे थे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।