नई उम्मीदों के साथ नए साल का आगमन,,,,,,
(Rajasthan, India) नववर्ष 2015 के स्वागत में पूरा प्रदेश जश्न में डूबा रहा । लोगों ने परिवार और दोस्तों के साथ बुधवार रात थर्टी फस्र्ट की पार्टी के साथ 2014 को अलविदा कहा। मध्यरात्रि बाद नए जोश के साथ वर्ष 2015 का स्वागत किया। होटलों और ढाबों पर लोगों की भीड़ रही। बारह बजते ही लोग एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं देने लगे। युवाओं ने होटलों में जाकर खाने-पीने का लुत्फ उठाया। डीजे की खास व्यवस्था कर युवा आधुनिक फिल्मों गीतों पर थिरके भी। वहीं जश्न के दौरान पुलिस गश्ती दल सड़कों पर रहा। वहीं लेकसिटी उदयपुर में भी लोगों ने बड़े हर्षोल्लास के साथ नए साल का स्वागत किया। लोगों ने आतिशबाजी कर और एक दूसरे को शुभकामनाओं के साथ अपनी खुशी जाहिर की। और विभिन्न प्रकार के संकल्प भी लिए। जिले में जगह जगह नव वर्ष का जश्न मनाया गया। अजमेर में भी शहरवासियों ने नववर्ष का स्वागत धूमधाम से किया। होटलों, रेस्त्रां, रिसोर्ट और क्लबों में आयोजित पार्टियों में लोग फिल्मी धुनों पर थिरके। रात बारह बजते ही रंगारंग आतिशबाजी की गई। लोगों ने एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं देकर खुशी जाहिर की। नए वर्ष के आगमन पर कई लोगों ने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का संकल्प भी लिया। नववर्ष के मौके पर होटलों में खासतौर पर आयोजित कपल गेम्स, फ्यूजन डांस पार्टी, किड्स गेम्स के साथ कई अन्य आयोजनों में लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।