लगातार चौथे साल मंत्रियों की संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक, मांझी से अमीर उनके मंत्री
(BIHAR, India) बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के पास अपने मंत्रियों से कम संपत्ति है, नकद का मामला हो या फिर सोने-चांदी के जेवरात, सारे मंत्री जीतन राम मांझी से धनवान हैं, मुख्यमंत्री के पैतृक गांव गया जिले के महकार में उनकी पैतृक मकान और खेतिहर जमीन की कीमत को छोड़ दिया जाये, तो मांझी के पास बैंक में पौने तीन लाख रुपये जमा हैं, उनके पास सोने-चांदी के एक भी जेवरात नहीं है, हां, पत्नी के पास 1.65 लाख रुपये का 60 ग्राम सोना और साढ़े 12 हजार रुपये मूल्य की 250 ग्राम चांदी है, मुख्यमंत्री के पास नकद 22 हजार रुपये हैं, जबकि उनकी पत्नी के पास 17 हजार नकद है, गया जिले के महकार में उनकी पांच एकड़ पैतृक जमीन है, जिसकी वर्तमान कीमत 36.99 लाख है, महकार में 2500 वर्गफुट में बने मकान की कीमत 13 लाख है, विधानसभा स्थित स्टेट बैंक के उनके खाते में 1.20 लाख जमा हैं, जबकि गया के खिजरसराय में 1.02 लाख और खिजरसराय के पीएनबी के खाते में 53922 रुपये जमा हैं, इनके पास 30 हजार रुपये की एक बंदूक व 70 हजार रुपये की एक राइफल भी

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।