आसींद के शंभुगढ़ में एटीएम उखाड़ ले गए चोर...एटीएम में थी 19 लाख से ज्यादा की नकदी
(Asind, Bhilwara) आसीन्द उपखंड के शम्भूगढ में लगे बैक ऑफ बडौदा की शाखा के एटीएम को मध्य रात्री में लुटेरों ने पूरे एटीएम को खोलकर ले गए, जब की रात में 11 बजे तक बैंक के एटीएम सुरक्षा गार्ड ने एटीएम को लोक कर चला गया। जब सुबह एटीएम की लूट की घटना गॉव वालों ने पुलिस को दी, तब पुलिस वालों ने जाकर देखा और बैंक मैनेजर को सूचना दी, तब पता चला की एटीएम में 19 लाख 67 हजार 600 रूपये मौजूद थे, वहीं मौके पर गुलाबपुरा पुलिस उपअधीक्षक भोजराजसिंह पहुंचे और पुलिस ने जिले के सभी थाना क्षेत्रों में नाकाबंदी करवा दी है और पुलिस कुछ संदिग्ध लोगाें से भी पूछताछ कर रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।