बीकानेर में अंतराष्ट्रीय उंट महोत्सव का आयोजन.......उंटों की कई प्रतियोगिता होगी आयोजित
(Bikaner, Bikaner) रेगिस्तानी धोरों में आज से दो दिवसीय कैमल फेस्टिवल की शुरूआत हो गई है । अब दो दिन तक देसी-विदेशी सैलानियों का जमावड़ा लगेगा । पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन ओर से आयोजित दो दिवसीय इस फेस्ट का आगाज सजे-धजे ऊंटों की शोभायात्रा के साथ हुआ । फेस्टिवल इस मायने में भी खास है क्योंकि ऊंट को अब अब राजस्थान का राज्य पशु घोषित किया जा चुका है। गौरतलब है कि ट्रेवल मैग्जीन लोनली प्लेनेटश् ने वर्ष 2011 में इस उत्सव को दुनिया के तीसरे सर्वश्रेष्ठ मेले के रूप में चयन किया था। फेस्ट में भाग लेने वाले ऊंट इतने ट्रैंड हैं कि इनके बीच नृत्य प्रतियोगिताएं भी देखने लायक होंगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।