(Rajasthan, India)
इधर कांग्रेस भी आज प्रत्याशियों की सूची जारी कर देगी । चुनाव में उम्मीदवारों के लिए लागू शैक्षणिक योग्यता के अध्यादेश के खिलाफ लगी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज होने वाली सुनवाई के चलते ही कांग्रेस ने यह तय किया है। कांग्रेस जिला स्तर पर प्रत्याशियों की सूची जारी करेगी । उधर, प्रदेश कांग्रेस सचिन पायलट ने अधिकतर जिलों के पर्यवेक्षकों से टिकट को लेकर मंथन कर लिया है। पर्यवेक्षकों को सिम्बल भी सौंप दिए गए हैं। पर्यवेक्षकों के स्तर पर ही प्रत्याशियों की सूची जारी होगी। पार्टी को उम्मीद है कि अध्यादेश के खिलाफ लगी याचिका में सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट निर्णय दे दें ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।