समझौते के बाद सरकार ने जारी की पद पुनर्गठन की सूची,,एलडीसी-यूडीसी के पदों में कटौती
(Bari, Dhaulpur) अधीनस्थ विभागों के मंत्रालयिक कर्मचारियों और सरकार के बीच पदों के पुनगर्ठन को लेकर हुए समझौते के बाद वित्त विभाग ने रिवाइज्ड कैडर स्ट्रैंथ की सूची तैयार की है। इसमें एलडीसी और यूडीसी के पदों में कटौती कर ऊपर के पदों को बढ़ाया गया है। नए कैडर में मंत्रालयिक कर्मचारियों को 6000 रुपए की ग्रेड पे वाले संस्थापन अधिकारी के पद भी दिए गए हैं। समझौते के बाद एलडीसी के पद 25हजार 596 और यूडीसी के 18हजार 733 रह गए हैं। वहीं 4011 कार्यालय सहायक का पदनाम सहायक कार्यालय अधीक्षक कर पदों की संख्या को 8 हजार 878 की गई है। सहायक प्रशासनिक अधिकारी के 748 पदों को बढ़ाकर 1686 किया गया है। पदोन्नति के पदों का सबसे ज्यादा लाभ माध्यमिक शिक्षा विभाग और रेवेन्यू बोर्ड को मिला है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।