भाजपा शासित राज्यों में होती है नशीले पदार्थों की खेती : सुखबीर
(PUNJAB, India) मादक द्रव्य की समस्या पर सहयोगी भाजपा की तरफ से मुद्दे को तूल देने के बीच उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने आज पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा शासित राज्य नशीले पदार्थों की पैदावार रोकने के लिए तैयार नहीं है जबकि पंजाब उसके नुकसान की भरपाई करने के लिए तैयार है। भाजपा के साथ लगातार बिगड़ते संबंधों के बीच शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर ने ‘पंजाब को नशीले पदार्थों के उत्पादन और उपभोग वाले बड़े राज्य’ के तौर पर पेश करने की कोशिशों पर नाराजगी जाहिर की। उनकी यह टिप्पणी ऐसे वक्त आयी है जब भाजपा प्रमुख अमित शाह का राज्य में नशा विरोधी अभियान चलने वाला है। नशीले पदार्थों के मुद्दे पर शिअद दबाव में है। खासकर, ड्रग रैकेट मामले में प्रवर्तन निदेशालय की ओर से राजस्व मंत्री विक्रम सिंह मजीठिया को समन किये जाने के बाद भाजपा भी उनको हटाने की मांग कर रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।