बिहार के सीएम मांझी ने फिर बिगड़े बोल,,,,,,
(BIHAR, India) मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि विकास एक ताला है और राजनीति उसकी चाबी । इसलिए महादलित, दलित, आदिवासी, पिछड़ा-अति पिछड़ा और अकलियत राजनीति पर कब्जा करें, तभी उनका विकास होगा। उन्होंने कहा कि अब 50 लाख तक की ठेकेदारी में आरक्षण लागू होगा। वे रविवार को तारापुर के आरएसके मैदान में आयोजित किसान-मजदूर सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे, उन्होंने कहा कि जात-पांत, अमीरी-गरीबी ने गरीबों का सर्वनाश किया है, गरीबों के नाम पर हजारों-करोड़ की योजनाएं चल रही हैं, लेकिन, हाल यह है कि अमीर-अमीर हो रहे और गरीब-गरीब ही होते जा रहे, मुख्यमंत्री ने जयप्रकाश नारायण के शब्दों में कहते हुए कहा, ‘सच कहना यदि बगावत है, तो समझो हम भी बागी हैं’ इसलिए समाज के वंचित वर्ग को राजनीति पर कब्जा करना होगा.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।