’कोटा एंटी गैस गेंगरीन इजेक्शन घोटाले में नया मोड
(Digod, Kota) कोटा के एमबीएस अस्पताल बीपीएल सप्लाई के एंटी गैस गेंगरीन इंजेक्शन के घोटाले में एक और नया खुलासा हुआ है। अस्थि रोग विभाग ने इसी साल अस्पताल प्रशासन से सालभर की डिमांड के तैार पर गेंगरीन के 40 इंजेक्शन की मांग की थी । यानी साल भर में इस इजेक्शन की 40 की खपत विभाग मान रहा था लेकिन 50 इजेक्शन एक ही महीने में इस्तमाल करने का खुलासा होने के बाद अब सवाल पर सवाल खडे हो रहे है। फिलहाल पुरे मामले की जांच के लिए चिकित्सा मंत्री के दखल के बाद जयपुर से जांच कमेटीगठित होगी और पुरे मामले पर एमबीएस अस्पताल के प्राचार्य और अधीक्षक से रिपोर्ट तलब की जाएगी। उधर लगातार आरटीआई कार्यकर्ता महेश मेघवाल मामले की जांच साल 2011 से करने की मांग कर रहे है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।