(Rajasthan, India)
चिकित्सा विभाग में नर्सिंग कर्मियों, फार्मासिस्ट सहित अन्य पदों पर भर्तियों में बोनस अंक विवाद के मामले में राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में पूर्व में दायर की गई एसएलपी को वापस ले लिया है... सरकार के एसएलपी वापस लेने से पिछले दो साल से अटकी 46 हजार पदों की भर्ती का रास्ता साफ हो गया है... मुख्यमंत्री, केबिनेट और श्याम.एस अग्रवाल समिति पूर्व में ही एसएलपी को वापस लेने का निर्णय कर चुकी थी... साथ ही संभावना है कि पंचायत चुनाव की आचार संहिता के खत्म होते ही चिकित्सा विभाग में पदों पर नियुक्ति की जा सकेगी...वही अतिरिक्त निदेशक दिनेश जांगिड़ ने बताया कि एसएलपी वापस लेने के बाद नर्सेज और अन्य पदों से आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को एक साल के 5, दो साल के 10 एवं तीन साल के 15 बोनस अंक के हिसाब से सूची बनाकर नियुक्ति दी जाएगी...
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।