सुनंदा केस : पूछताछ के लिए थरूर को नहीं भेजा गया कोई नोटिस
(DELHI, India) इससे पहले खबर आ रही थी कि शशि थरूर को जांच में सहयोग करने के लिए नोटिस भेजा गया है। आज सुबह एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया था कि हत्या से जुड़े जांच में थरूर के सहयोग के संबंध में उन्हें कानूनी नोटिस भेजा गया है। यह पूछताछ उनसे सीआरपीसी की धारा 160 के तहत की जाएगी। दिल्ली पुलिस कमीश्नर ने इस तरह की सभी खबरों का खंडन करते हुए कहा कि इस तरह की सभी खबरें गलत है। इस मामले में कुछ जरूरी बात होगी वो मीडिया को बताई जाएगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।