मांझी को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए : रामविलास
(BIHAR, India) जदयू के चार बागी विधायकों की सदस्यता रद्द किए जाने के नियमन को गत छह जनवरी को पटना उच्च न्यायालय द्वारा दरकिनार कर दिये जाने पर मांझी के बयान पर संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार के उन्हें संभलकर बोलने की सलाह दी थी। इस पर यहां आज पत्रकारों से पासवान ने कहा कि ऐसी परिस्थिति में मांझी मुख्यमंत्री के पद पर क्यों बने हुए हैं, उन्हें उस पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि मांझी के अदालत के फैसले का स्वागत करने तथा यह कहने पर कि उन्होंने इन विधायकों की सदस्यता रद्द नहीं किए जाने को कहा था, उनके एक मंत्री उन्हें संभलकर बोलने की सलाह देते हैं। उन्होंने कहा कि मांझी को मुख्यमंत्री के रूप में या तो हालात का मुकाबला करना चाहिए या फिर इतना अपमान और बेइज्जती सहकर वे क्यों मुख्यमंत्री के पद पर बने हुए हैं, उन्हें इस पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।