(DELHI, India)
समझा जाता है कि इस रैली के दौरान मोदी कुछ बड़ी घोषणाएं करेंगे। इस रैली में ‘जबरदस्त भीड़’ उमड़ने की उम्मीद है इसलिए उत्तर दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) और भाजपा की दिल्ली इकाई तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए खासी मेहनत कर रहे हैं। भाजपा पार्षद और एनडीएमसी की स्थायी समिति के अध्यक्ष मोहन भारद्वाज ने बताया कि एनडीएमसी और भाजपा की दिल्ली इकाई की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। जिस मंच से प्रधानमंत्री लोगों को संबोधित करेंगे वह मंच पूरा बन चुका है। रैली स्थल को 24 ब्लाकों में बांटा गया है और प्रत्येक ब्लॉक में विशाल एलईडी स्क्रीन होगा। मंच के पास भी ऐसे स्क्रीन होंगे। भारद्वाज ने बताया कि 7, रेसकोर्स रोड से मैदान तक पूरा हिस्सा ध्वजों और तोरण से सजाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिन राज्यों में हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में भाजपा जीती है, उन राज्यों के मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित किया गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।