ममता ने दी धर्मनिरपेक्ष संविधान को संशोधित करने की चुनौती
(India)
जबरन धर्मांतरण पर जोरदार हमला बोलते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी को ललकारते हुए उन्हें देश के धर्मनिरपेक्ष संविधान को संशोधित करने की चुनौती दी। ममता ने कहा, आखिर क्यों कोई अन्य को धर्मांतरण के लिए बाध्य करता है? किसने उन्हें यह जवाबदेही दी है? कुछ लोग कहते हैं कि यह धर्म अच्छा है और यह खराब. इस धर्म के लोग के चलाए रिक्शा पर नहीं बैठिए.श्मुख्यमंत्री ने कहा, वे लोगों को नियंत्रित कर रहे हैं, वे नहीं जानते कि जब आप सत्ता में हैं तो सबसे पहले आप सुशासन लाएं. सुशासन का मतलब दूसरे पर नियंत्रण करना कतई नहीं है. आप दूसरे के अधिकार को नियंत्रित नहीं कर सकते.श् एक समारोह को संबोधित करने के दौरान बनर्जी ने कहा, धर्मनिरपेक्षता संविधान में प्रतिष्ठापित है. यदि आप यही करना चाहते हैं और यदि आपके पास दम है तो जाएं और संविधान को संशोधित करें, इसे बदलें.

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।