आवाम नाम के एक गुमनाम संगठन ने सबूतों के साथ आम आदमी पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया है। एनजीओ आवाम के मुताबिक आप ने फर्जी कंपनियों से 2 करोड़ रुपये चंदा लिया है। एनजीओ का कहना है कि आप ने हेम प्रकाश नाम के एक ही शख्स से अलग-अलग चार कंपनियों के जरिए चंदा लिया है। चारों कंपनियों से 50-50 लाख रुपये आप को चंदे में मिले हैं और चैंकाने वाली बात यह है कि इन सभी का रजिस्टर्ड पता झुग्गियों में है। चंदे पर लगाए गए आरोपों को लेकर आम आदमी पार्टी ने कहा है कि हम हर तरह की जांच के लिए तैयार हैं और आरोप लगाने वाले से लेकर जो भी इस बारे में जिस तरह की जांच करना चाहे, उसका स्वागत है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।