(DELHI, India)
दिल्ली चुनाव में बीजेपी जमीनी हकीकत से घबराई हुई थी, बेहतर स्थिति में न होने की वजह से बीजेपी ने दिल्ली की जनता का फीडबैक लेने के बाद किरण बेदी को सीएम उम्मीदवार बनाया.' बीजेपी के मातृसंगठन आरएसएस की पत्रिका ऑर्गेनाइजर में इस बात का दावा किया गया है.अंग्रेजी अखबार 'द इंडियन एक्सप्रेस' की खबर के मुताबिक, पत्रिका में छपे लेख में कहा गया है कि अरविंद केजरीवाल के 49 दिनों में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की वजह से आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता जनता के बीच कम हुई. जनता ने केजरीवाल के इस्तीफे के बाद खुद को ठगा हुआ महसूस किया. इस लेख के मुताबिक, अगर दिल्ली चुनावों में 'आप' की हालत बेहतर नहीं थी तो बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व भी दिल्ली में अपनी मौजूदा स्थिति से काफी परेशान था, इसलिए चुनाव से कुछ दिन पहले किरण बेदी को बीजेपी का चेहरा बनाकर मैदान में उतारा गया.लेख में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की भारत यात्रा को दिल्ली चुनाव में फायदे की तरह बताया गया. लेख में कहा गया कि ओबामा की भारत यात्रा से दिल्ली चुनावों में बीजेपी को निश्चित तौर पर फायदा पहुंचेगा.
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।