किरण बेदी के चुनाव कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी
(DELHI, India) भाजपा की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी ने बताया है कि उनके कृष्णा नगर स्थिति चुनाव कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में अब जुबानी जंग हिंसा का रूप लेती जा रही है। किरण बेदी के दफ्तर पर सोमवार को हमला हुआ है, इसमें 11 लोग घायल हो गए थे।किरण बेदी ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर ट्वीट किया है, ''मेरे कृष्णा नगर स्थित कार्यालय के मालिक को जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी देने वालों का कहना है कि अगर ऑफिस बंद नहीं किया गया, तो पूरी बिल्डिंग को बम से उड़ा दिया जाएगा। पता नहीं हमारे विपक्षियों को क्या हो गया है, अब वे इस हद तक गिर गए हैं।''बता दें कि सोमवार को किरण बेदी के दफ्तर पर वकीलों ने हमला किया है। हमलावर किरण बेदी के खिलाफ नारे लगाते हुए आए थे। उनकी भाजपा कार्यकर्ताओं से झड़प भी हुई। हमले में 11 लोग घायल हो गए हैं। इसकी जानकारी स्वयं किरण बेदी ने ट्वीट कर दी। इस घटना पर बात करते हुए किरण बेदी ने कहा कि यह घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। क्या इस तरह से चुनाव लडे़ जाते हैं? इसीलिए सभ्य आदमी राजनीति में आने से परहेज करता है। किरण बेदी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।गौरतलब है कि किरण बेदी दिल्ली के कृष्णानगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं। यहीं पर बेदी का चुनाव कार्यालय भी है। सोमवार शाम कुछ लोग बेदी के खिलाफ नारे लगाते हुए यहां आए। उनकी भाजपा कार्यकर्ताओं से तगड़ी झड़प हो गई। दिल्ली में 7 फरवरी को विधानसभा चुना हैं, जिनके परिणाम 10 फरवरी को घोषित होंगे

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।