‘दिल्ली में पिछले सोलह साल की गल्तियों को सुधारेंगे हम’
(India) प्रधानमंत्री ने दिल्ली में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली का पूरी दुनिया में नाम है और दिल्ली से ही पूरी दुनिया भारत का आकलन करती है। आज दिल्ली के विकास के अवसर की जरूरत है। दिल्ली का विकास करके आपके प्यार का कर्ज उतारूंगा। सभा को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि पिछले सोलह साल की गल्तियों को सुधारना है। दिल्ली को बेहतर बनाने की जिम्मेदारी मेरी है। घिसी-पिटी बातें अब लोगों के गले नहीं उतरती हैं। पीएम ने कहा कि उनका मकसद विद्युत क्रांति लाने का है। दिल्ली को जनरेटर मुक्त कर पावर जनरेशन केपिटल बनाना है। उन्होंने जनता से वादा किया कि 2022 तक हर गरीब के पास अपना एक घर होगा। जो लोग हमसे महंगाई की बातें पूछते हैं। मैं उनसे यह सवाल करता हूं कि एक साल पहले गैस सिलिंडर के दाम 1200 रुपये था। हमने गैस सिलिंडर सस्ता किया है और अब सिलिंडर 605 रुपये में मिलता है। वहीं आप पर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा कि आप ने दिल्ली को बर्बाद किया। पीएम ने कहा कि आप ने दिल्ली में अस्थाई सरकार बनाई थी। जिससे दिल्ली का विकास रुक गया। प्रधानमंत्री ने कहा कि जब हम लोकसभा चुनाव लड़ रहे थे तो किसी को यह पता नहीं था कि भाजपा को सात सीटें मिलने जा रही हैं। लेकिन आप लोगों के आशीर्वाद और प्यार से हम सातों सीटें जीत गए। मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि मैं उसे ब्याज सहित वापस करूंगा। अपने संबोधिन में पीएम ने कहा कि हमसे कोई गरीबी की बात न करे तो अच्छा है, क्योंकि हमसे अधिक कोई गरीबों की परवाह नहीं कर सकता है। हमने बचपन से गरीबी देखी है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।