'मैसेंजर ऑफ गॉड' गुरमीत राम रहीम के साथ बीजेपी का सच्चा सौदा
(DELHI, India) हरियाणा के बाद डेरा सच्चा सौदा ने दिल्ली चुनाव में भी बीजेपी को समर्थन देने का ऐलान किया है. डेरा सच्चा सौदा ने राजधानी दिल्ली में 22 लाख समर्थक होने का दावा किया है. बीजेपी को समर्थन देने का ऐलान डेरा सच्चा सौदा की पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी ने लिया है.गौरतलब है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान डेरा सच्चा सौदा ने खुलकर बीजेपी को समर्थन देने का ऐलान किया था. हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार है. चुनाव के समय हरियाणा विधानसभा चुनाव में प्रभारी रहे बीजेपी के नेता कैलाश विजयवर्गीय अपने उम्मीदवारों के साथ गुरमीत राम रहीम के पास मत्था टेकने गए थे.दूसरी ओर मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और बीजेपी गुरमीत राम रहीम की फिल्म मैसेंजर ऑफ गॉड पर हुए विवाद के समय डेरा सच्चा सौदा के साथ थी. गौरतलब है कि लीला सैमसन के नेतृत्व वाले सेंसर बोर्ड ने गुरमीत राम रहीम की फिल्म के संबंध में बोर्ड पर राजनीतिक दबाव का आरोप लगाते हुए इस्तीफा दे दिया था. लीला सैमसन के साथ अन्य नौ सदस्यों ने भी इस्तीफा दे दिया था. इसके चलते फिल्म को लेकर सियासी गलियारों में खासा विवाद हुआ था.


Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।