काफी गहमागहमी भरा दिल्ली विधानसभा का चुनाव प्रचार गुरुवार को थम गया। सात फरवरी को होने वाले इस चुनाव में भाजपा ने तेजी से उभरी आम आदमी पार्टी को शिकस्त देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि का भरपूर इस्तेमाल किया। नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के रोड शो और सुल्तानपुर माजरा में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के रोड शो के साथ ही विभिन्न दलों के नेताओं की करीब 100 रैलियों का सिलसिला शाम छह बजे थम गया। इस चुनाव प्रचार में राजनीतिक दलों ने एक दूसरे पर बड़े तीखे आरोप प्रत्यारोप लगाए। प्रचार के समापन के बाद अब बड़े दलों के कार्यकर्ता 70 विधानसभा सीटों में घर घर जाकर समर्थन जुटाने में लगे हैं। अंतिम दिन अमित शाह ने भी ओखला इलाके में चुनावी सभा को संबोधित किया।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।