जेडीयू के भीतर बढते तनाव के बीच मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने गुरुवार रात बागी तेवर अख्तियार करते हुए अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव द्वारा आगामी 7 फरवरी को बुलाई गई जेडीयू विधायक दल की बैठक को अनाधिकृत बताते हुए कहा है कि विधायक दल की बैठक बुलाने का अधिकार विधायक दल के नेता को है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके इस्तीफे की खबर बेबुनियाद है, जिसका वह खंडन करते हैं। इससे पहले बिहार में संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार ने बताया था कि जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव के कहने पर आगामी 7 फरवरी को पार्टी विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। सूत्रों के अनुसार मांझी आगामी सात फरवरी को आयोजित जेडीयू विधायक दल की बैठक में भाग नहीं लेंगे।शकुनि चैधरी ने मुख्यमंत्री आवास के बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मांझी आग हैं और जो भी उनको छूने की कोशिश करेगा उसके हाथ जल जाएंगे। सूत्रों के अनुसार मांझी शुक्रवार को विधानसभा भंग करने की सिफारिश भी कर सकते हैं।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।