आप ने ठुकराया इमाम बुखारी का समर्थन
(India)
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की जामा मस्जिद के इमाम बुखारी का समर्थन ठुकरा दिया है। पार्टी ने कहा है कि हमें सभी धर्मों का समर्थन हासिल है। पार्टी ने इमाम बुखारी की ओर से अपने बेटे की दस्तारबंदी के मौके पर देश के प्रधानमंत्री को बुलाने की बजाए पाकिस्तान के पीएम को न्योता देने पर एतराज जताया। आप नेता संजय सिंह ने कहा कि हम ऐसे शख्स का समर्थन नहीं ले सकते। जो अपने बेटे की दस्तारबंदी में भारत के प्रधानमंत्री को ना बुलाकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को बुलाता है। वही आम आदमी पार्टी के नेता आशुतोष का कहना है कि उन्हें उस इमाम बुखारी का समर्थन नहीं चाहिए। जो वक्त वक्त पर कई दलों से समर्थन ले चुके हैं।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।