शीला दीक्षित ने किया अपने 15 साल के शासन की जिक्र
(India)
चुनाव से दूरी बना चुकी दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित ने कहा है अब राजनीति में बदलाव आ गया है, बीजेपी और आम आदमी पार्टी एक.दूसरे पर नीतियों के बजाय व्यक्तिगत हमला कर रही हैं और कांग्रेस ने जब भी चुनाव लड़ा है उसने सिद्धांत और शालीनता से अपनी बातों को कहा। इस दौरान उन्होंने अपने 15 साल के शासन का जिक्र किया। शीला दीक्षित ने बीजेपी के विजन डॉक्यूमेंट को खारिज करते हुए कहा कि उनका जो दिल्ली को वर्ल्ड क्लास बनाने का सपना है वो हमने पहले ही पूरा कर दिया हैण्ण्इसके अलावा शीला दीक्षित ने आम आदमी पार्टी पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी लोगों से लुभावन वादे कर रही है और बिना पॉलसी के जनता को ये कह रही है कि हम आपको ये फ्री देंगेए हम आपके लिए वो मुफ्त कर देंगे। वो क्या कर पाएंगे और क्या नहीं देखते हैं लेकिन पिछली मर्तबा वो भाग गए थे।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।