बिहार में जदयू की अंदरुनी कलह ने पार्टी की मुश्किलें बढ़ा दी है। एकता का संदेश देने वाली जनता दल यूनाईटेड़ आज जनता दल डिवाईडेड बन गई है। पार्टी में मतभेद की वजह महादलित सीएम जीतनराम मांझी है। मांझी के इस्तीफे की चर्चाओं के बीच बीजेपी ने भी जदयू पर निशाना साधा है। पार्टी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने जेडीयू पर हमला करते हुए कहा कि जदयू महादलित का अपमान कर रही है। नीतीश पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि नीतीश सत्ता के लालची है और फिर से उनमें सत्ता की भूख जग गई है। तो बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता संजय सिंह ने भी मांझी के पक्ष में खुलकर आवाज उठाई।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।