भाजपा ने गंदा खेल खेला : नीतीश
(India)
जेडीयू में मचे घमासान के बीच विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार को नेता चुन लिया गया है। नीतीश अब राज्यपाल से मिलकर अपना दावा ठोकेंगे। उधर मांझी इस बैठक में शामिल होने की बजाए दिल्ली के लिए रवाना हो गए। वे पहले से ही निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात करेंगे। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद नीतीश ने भाषण में कहा कि लोकसभा परिणाम के कारण मैंने इस्तीफा दिया था। पार्टी के सामने कई चुनौतियां थीं। बीजेपी ने गंदा खेल खेला। हम लोगों ने मांझी का पूरा सहयोग किया। वहीं शरद यादव ने कहा कि बैठक एकता के लिए थी। पार्टी के समूचे ढांचे को एकजुट करने के लिए थी। पार्टी के अंदर विवाद को दूर करने के लिए थी। वही बीस मंत्रियों ने मांझी के नेतृत्व में काम करने से इनकार करते हुए अपना इस्तीफा सौंप दिया। संसदीय कार्यमंत्री पवन कुमार ने ये इस्तीफे राजभवन पहुंचाए।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।