(DELHI, India)
राष्ट्रीय राजधानी में हुए विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाली आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मिलेंगे. पार्टी के एक नेता ने यह जानकारी दी.'आप' नेता मनीष सिसोदिया ने कहा, 'केजरीवाल बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मिलने वाले हैं.'मंगलवार को हुई मतगणना में 'आप' ने 70 में से 67 सीटें जीतकर सबको आश्चर्य में डाल दिया. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) केवल तीन सीटों पर जीत दर्ज कर पाई, जबकि कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल सकी.केजरीवाल को बधाई देते हुए मोदी ने ट्वीट किया, 'जीत पर अरविंद केजरीवाल को बधाई. दिल्ली के विकास पर पूर्ण समर्थन के लिए आश्वस्त करता हूं.'दिल्ली के 46 वर्षीय अरविंद केजरीवाल 15 फरवरी को रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे. पिछले साल 49 दिनों की अल्पमत सरकार चलाने के बाद 14 फरवरी को उन्होंने इस्तीफा दिया था.
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।