दिल्ली की हार के लिए मोदी जिम्मेदार-उद्धव
(India)
भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी पार्टी शिवसेना ने दिल्ली में हार के लिए पीएम मोदी पर निशाना साधा है। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि दिल्ली की हार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली की हार, पीएम मोदी की हार है। ठाकरे से जब पूछा गया कि दिल्ली की हार के लिए कौन जिम्मेदार है तो उन्होंने कहा, मैं सोचता हू्ं कि दिल्ली की हार के लिए नरेंद्र मोदी जिम्मेदारी है।ष्साथ ही शिवसेना ने मोदी लहर पर कटाक्ष जड़ा। उन्होंने कहा कि कोई भी सुनामी किसी भी लहर से ज्यादा बड़ी होती है। साथ ही कहा कि मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य से देश की जनता परेशान हो चुकी है, वह इसे और ज्यादा नहीं झेलना चाहती। गौरतलब है कि शिवसेना भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी पार्टी है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।